Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : कगिसो राबाडा के ओवर में आंद्रे रसेल ने जड़े 2 कॉपी पेस्ट छक्के, देख हर कोई रह गया हैरान

कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए अभी तक ये आईपीएल बहुत अच्छा गया हैं. कोलकाता की टीम ने अभी तक 6 मैच खेलें हैं. जिनमें से 4 मैच में कोलकाता की टीम ने जीत दर्ज की हैं. कोलकाता नाईट राइडर्स का अगला मैच उसके घरेलु मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चल रहा हैं. इस मैच में भी आंद्रे रसेल का तूफ़ान आया.

इस पूरे आईपीएल में आंद्रे रसेल चल रहे हैं शानदार फॉर्म में

आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल का फॉर्म में होना एक वरदान की तरह रहा है. कोलकाता की टीम इस सीजन में जब भी मुश्किल में दिखी उस समय आंद्रे रसेल ने अपने बल्ले से खूब रन बना कर टीम को मुश्किल से निकला हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रसेल ने मात्र 19 गेंद खेलकर 49 रन बना डाले. उसके बाद रसेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 17 गेंद पर 48 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 28 गेंद पर 62 रन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 13 गेंद पर 48 रन, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुश्किल हालत में 44 गेंद पर नाबाद 50 रन और आज के मैच में भी 21 गेंद पर 45 रन बना डाले.

आज कगिसो राबाडा पर बरसे आंद्रे रसेल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलें गये पिछले मैच में रसेल ने मात्र 28 गेंद पर 62 रन बनाये थे लेकिन सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कगिसो राबाडा ने रसेल को यॉर्कर गेंद पर बोल्ड कर दिया था. आज के मैच में भी रसेल के बल्लेबाजी करने आते ही दिल्ली के कप्तान ने गेंदबाजी करने को राबाडा को बुलाया पर वो आज अपनी गेंदबाजी से आंद्रे रसेल को परेशान नहीं कर पायें. रसेल ने आज राबाडा की 2 गेंदों पर एक जैसे छक्के भी लगाये.

पहले बल्लेबाजी कर कोलकाता की टीम ने बनाये 178 रन

दिल्ली की टीम ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गँवा कर 178 रन बनाये. दिल्ली की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 6 ओवर में 2 विकेट गँवा कर 57 रन बना लिए थे.

यंहा देखें वीडियो

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

 

The post WATCH : कगिसो राबाडा के ओवर में आंद्रे रसेल ने जड़े 2 कॉपी पेस्ट छक्के, देख हर कोई रह गया हैरान appeared first on Sportzwiki.