किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2019 का 18वां मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच का टॉस चेन्नई की टीम ने जीता हैं और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. इस मैच के 8वें ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कुछ ऐसा किया हैं. जिससे वह एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं.
अश्विन ने किया केदार जाधव का एक्शन कॉपी

दरअसल, इस मैच में चेन्नई की पारी का 8वां ओवर रविचंद्रन अश्विन लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की छठी गेंद पर स्ट्राइक में सुरेश रैना थे.
अश्विन ने अपनी यह छठी गेंद केदार जाधव के तरह स्लिंगर एक्शन में की, इस गेंद को उन्होंने जमीन के कुछ फिट ऊपर से कर दिया. दरअसल, ऐसी गेंद हमेशा केदार जाधव करते हैं. हालाँकि, इस बार अश्विन ने उन्हें कॉपी किया.
अश्विन इस एक्शन से कामयाब नहीं हो पाये, क्योंकि उनकी यह गेंद वाइड हो गई. हालाँकि, इसके बाद वह अपने पुराने एक्शन से ही गेंदबाजी करने लगे. इस तरह के एक्शन से मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी गेंद को फेंकते हैं. इस एक्शन को क्रिकेट की भाषा में स्लिंगर एक्शन कहा जाता है.
आपकों बता दें, कि किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की हैं. उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किये हैं.
यहाँ देखें अश्विन द्वारा जाधव के एक्शन को कॉपी करने की गेंद

— VINEET SINGH (@amit9761592734) April 6, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी केदार जाधव के एक्शन को कॉपी किया है.
आपकों इस मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाये हैं. चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 38 गेंदों पर 54 रन की पारी फाफ डू प्लेसिस ने खेली हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : केदार जाधव की नकल करने लगे अश्विन, जमीन के सिर्फ 4 फिट ऊपर से की गेंद appeared first on Sportzwiki.