Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : जीत से 4 रन पहले आउट हुए किरोन पोलार्ड तो भर आई उनकी आंखे, देखें प्रतिक्रिया

यदि किसी मैच में कोई खिलाड़ी असाधारण खेल का परिचय दे और जीत से कुछ देर पहले ही अपना विकेट गँवा दे तो उसकी प्रतिक्रिया हमेशा ही कुछ अलग ही होती है. मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की बीच खेले गये मैच में  किरोन पोलार्ड से कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया हमें देखने को मिली.

रोहित की गैरमौजूदगी में पोलार्ड बने कप्तान

मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. मुंबई की टीम ने उनकी जगह टीम के अनुभवी खिलाड़ी किरोन पोलार्ड को इस मैच में कप्तान बनाया था. रोहित शर्मा की जगह इस मैच में मुंबई के रणजी खेलने वाले सिद्दार्थ लाड को इस मैच में आईपीएल पर्दापण करने का मौका मिला. मुंबई की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया था.

पंजाब ने रन बनाये पर पोलार्ड के आगे नाकाफी साबित हुआ स्कोर

पंजाब की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करके शानदार 197 रन बनाये. इस मैच में पंजाब की तरफ़ से क्रिस गेल ने 63 रन और केएल राहुल ने शानदार पारी खेलते हुए 100 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा कर रही टीम मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई पर टीम के कार्यवाहक कप्तान किरोन पोलार्ड ने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए 83 रन बनाये और मुंबई को जीत के करीब पहुंचा दिया, लेकिन लक्ष्य से 4 रनों की दुरी पर पोलार्ड बड़ा छक्का जड़ने की कोशिश में अपना विकेट गँवा बैठे.

पोलार्ड का आउट होने के बाद की प्रतिक्रिया देखने के लायक थी. पोलार्ड ने अपना बल्ला नीचे रखा और गेंद को देखने लगे. मुंबई की टीम ने इस मैच को 3 विकेट से जीत लिया.

6 मैचो में ये मुंबई की चौथी जीत

मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में 6 मैच खेलें हैं और उसे 4 मैचो में जीत मिली हैं. मुंबई की टीम इस जीत के साथ आईपीएल की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुच गयी हैं. मुंबई इंडियंस का अब अगला मैच 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने ही घर में हैं.

यंहा देंखे वीडियो

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post WATCH : जीत से 4 रन पहले आउट हुए किरोन पोलार्ड तो भर आई उनकी आंखे, देखें प्रतिक्रिया appeared first on Sportzwiki.