Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : सुनील नरेन की इस छोटी सी गलती की वजह से विराट ने बना डाले 84 रन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अभी भी इस आईपीएल सीजन में अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है. इस आईपीएल में 4 मैच खेलकर बैंगलोर की टीम को सभी मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं. बैंगलोर अपना अगला मैच आज कोलकाता के खिलाफ खेल रहीं हैं.

सुनील नरेन ने विराट कोहली का छोड़ा आसान सा कैच

बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली जैसे खिलाड़ी का यदि आप कैच छोड़ दे तो आपको बहुत ज्यादा भारी पड़ जाता हैं क्योंकी विराट कोहली  जैसे खिलाड़ी अकेले के दम पर मैच बदलने की क्षमता रखते हैं. आज बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाईट राइडर्स के मैच में विराट शुरू से अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे. तभी कोलकाता टीम के कप्तान ने पॉवरप्ले खत्म होते ही अपने पार्टटाइम गेंदबाज नीतीश राणा को ओवर दिया जिसमे विराट ने पहली गेंद पर शॉट लगाने गये पर गेंद सीधे फील्डिंग कर रहे सुनील नरेन के पास गयी पर वो ये आसान सा कैच छोड़ दिया और विराट कोहली को जीवनदान दे दिया.

नरेन् का कैच छोड़ना कोलकाता की टीम को पड़ा भारी

सुनील नरेन् के कैच छोड़ते समय विराट कोहली मात्र 35 रनों पर खेल रहे थे लेकिन जीवनदान मिलने बाद विराट ने और भी शानदार बल्लेबाजी की और अपने टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए 84 रन बना दिए. विराट इसके बाद 18वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर कुलदीप को ही कैच दे बैठे. विराट के साथ ही साथ इस मैच में टीम के आक्रामक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी शानदार खेली और आतिशी अंदाज में खेलते हुए मात्र 32 गेंद में 63 रन बना डाले. विराट और डिविलियर्स के शानदार बल्लेबाजी के कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बना दिए. अब देखना की क्या बैंगलोर की टीम इतने बड़े स्कोर को बचा पाती या उसे एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ेगा.

यंहा देखे वीडियो

The post WATCH : सुनील नरेन की इस छोटी सी गलती की वजह से विराट ने बना डाले 84 रन appeared first on Sportzwiki.