Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : MIvs KXIP: स्टंप पर लगी गेंद नहीं गिरी बेल्स तो आउट देने के बजाय इस वजह से अंपायर ने दिए 5 रन

इस आईपीएल में अभी तक कई विवाद हुए हैं. अश्विन का मांकडिंक विवाद, नो बॉल विवाद, खराब अंपायरिंग और स्टंप में गेंद लगने के बाद भी बेल्स का ना गिरना, बड़े विवादों में से रहे हैं. इन विवाद में सबसे बड़ा विवाद बन कर उभरा हैं स्टंप में गेंद लगने पर भी बेल्स का ना गिरना.

मुंबई और पंजाब के मैच में भी हुआ ये वाकया

स्टंप में गेंद लगने के बाद भी बेल्स का न गिरना अब तो इस आईपीएल में एक आम बात हो गयी हैं. मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हो रहे मैच में हर्दुस विल्जोन मुंबई की पारी का 13वां ओवर फ़ेंकने आये थे, जिनकी पहली गेंद स्टंप पर लगी तो पर बेल्स नहीं गिरी और गेंद सीधे चौके में चली गयी. जिसको अंपायर ने वाइड और चौका दोनों दे दिया. जिसके कारण उस गेंद पर मुंबई की टीम को 5 रन मिल गये. अभी तक इस आईपीएल में बहुत बार खराब अंपायरिंग होने के कारण कई टीम को नुकसान पंहुचा हैं.

इस मैच में नहीं खेल रहे रोहित शर्मा

इस मैच में मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह मुंबई के कप्तान किरोन पोलार्ड बने हैं. मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. जिसके बाद पंजाब के बल्लेबाजो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 197 रन बनाये जिनमे क्रिस गेल ने 63 और केएल राहुल ने 100 रन बनाये.

मुंबई की टीम ने रोमांचक मैच में जीत दर्ज की

लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं और रोहित की जगह खेल रहे सिद्दार्थ लाड जल्दी पवेलियन लौट गये जिसके बाद मुंबई की टीम ने किरोन पोलार्ड के 83 रनों के मदद से इस बड़े स्कोर को पारी के आख़िरी गेंद में जाकर चेस कर लिया. मुंबई की टीम की इस आईपीएल में चौथी जीत हैं.

यंहा देखे वीडियो

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post WATCH : MIvs KXIP: स्टंप पर लगी गेंद नहीं गिरी बेल्स तो आउट देने के बजाय इस वजह से अंपायर ने दिए 5 रन appeared first on Sportzwiki.