आईपीएल की गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इस सीजन की शानदार शुरुआत की है। टीम अभी तक अजेय रहने वाली सीजन की एक मात्र टीम है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली इस टीम ने दो साल के सस्पेंसन के बाद वापसी करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीम मुंबई इंडियंस के साथ सबसे ज्यादा तीन बार विजेता बनाने वाली टीम भी है।
लगातार तीन जीत हासिल की

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के अपने पहले मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी को सिर्फ 70 रनों पर आउट कर दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर उनके अनुभवी बल्लेबाजों ने 17 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
दूसरे मैच में चेन्नई के सामने दिल्ली कैपिटल्स की युवा जोश थी। दिल्ली इस मैच में सीएसके के अनुभव के सामने नहीं टिक पाई और उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
खिलाड़ियों की मस्ती

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जहाँ मैदान पर छ्क्के चौके लगते हैं वहीं मैदान के बाहर वह जमकर मस्ती भी करते हैं। इसमें सबसे हरभजन सिंह और ड्वेन ब्रावो का नाम आता है। दोनों खिलाड़ियों का वीडियो वायरल होते रहता है।
अब एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और ड्वेन ब्रावो डांस करते नजर आ रहे हैं।
फॉर्म में लौटे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म हासिल कर ली है। धोनी पिछले कुछ समय से लगातार तेजी से रन बनाने के लिए जूझ रहे थे।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गये मैच में धोनी ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। सीएसके की पारी के अंतिम तीन गेंद पर उन्होंने तीन छ्क्के जड़े थे। चेन्नई को इस मैच में सिर्फ 8 रनों से जीत मिली और इससे उन छक्के का महत्व पता चलता है।
देखें वीडियो:
Check out this video created by
shefy
: https://t.co/2e1ZpWJBcZ : puthumpi csk version
#100daychallenge #trending #tiktokindia #csk #vivoipl2019 #cricketlover
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) April 1, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: महेंद्र सिंह धोनी समेत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का फनी डांस, वीडियो वायरल appeared first on Sportzwiki.
shefy
