Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : शिखर धवन ने किया अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ रन आउट, शानदार थ्रो से मयंक अग्रवाल के उड़ाये स्टंप

दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल 2019 का 13वां लीग मैच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मैच में शिखर धवन ने कुछ ऐसा किया है. जिससे उन्होंने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया है.

धवन ने मयंक को किया शानदार थ्रो से रन आउट 

इस मैच के दौरान शिखर धवन ने किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को अपने शानदार थ्रो से रन आउट किया है.

दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब की पारी का 8वां ओवर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल लेकर आ रहे थे. हर्षल पटेल की पहली गेंद पर स्ट्राइक में सरफराज खान थे. उन्होंने शार्ट कवर की तरफ हल्के हाथ से एक शॉट खेला.

नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सरफराज के इस शॉट पर रन लेना चाहते थे और वह क्रीज से थोड़ा आगे भी निकल गये थे, लेकिन तभी शिखर धवन ने अपनी चुस्ती-फुर्ती दिखाते हुए तेजी से बॉल को पकड़ा और मयंक अग्रवाल के छोर पर लगे स्टंप की तरफ थ्रो कर दिया. शिखर धवन का थ्रो जाकर सीधा स्टंप में लगा और मयंक अग्रवाल के पास क्रीज में वापस जाने का कोई मौका नहीं था. धवन के शानदार थ्रो के चलते मयंक अग्रवाल अपनी पारी के दौरान 9 गेंदों पर मात्र 6 रन ही बना पाये.

यहाँ देखें धवन द्वारा मयंक अग्रवाल के आउट करने का वीडियो

 


आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे शिखर धवन ने अपने शानदार थ्रो के चलते किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को रन आउट कर दिया. शिखर धवन द्वारा किये गये इस शानदार रन आउट को उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ रन आउट भी कहा जा सकता है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WATCH : शिखर धवन ने किया अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ रन आउट, शानदार थ्रो से मयंक अग्रवाल के उड़ाये स्टंप appeared first on Sportzwiki.