Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: बिना हाथ के दिव्यांग बच्चे ने की शानदार गेंदबाजी, फैन बने रिद्धिमान साहा ने शेयर की वीडियो

कोई व्यक्ति अगर शरीरिक रूप से असक्षम हो जाता है तो वह जीने की आस भी छोड़ने लगता है। वहीं कुछ जुनूनी लोग इसे ही अपनी ताकत बना लेते हैं। हमें कई ऐसी मिशालें देखने को मिली हैं। पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज बीएस चंद्रशेखर ने पोलियो वाले हाथ से गेंदबाजी करते हुए दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया था। उन्हें भारत के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में गिना जाता है।

साहा ने शेयर किया वीडियो

भारतीय टीम में वापसी की तैयारी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख कर साबित होता है कि आपमें इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी कर सकते हैं।

इस वीडियो में एक बच्चा गेंदबाजी कर रहा है, जिसके कोहनी के नीचे दोनों हाथ नहीं है। इसके बावजूद वह दोनों कोहनी के सहारे गेंद को पकड़ कर फेंक रहा हैं। साहा ने कैप्शन में लिखा “उसे क्रिकेट खेलने से नहीं रोकता है।”

लाखों लोगों के लिए प्रेरणा

रिद्धिमान साहा ने जो वीडियो शेयर किया है लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लोग अपनी परेशानियों से जीने की उम्मीद छोड़ देते हैं लेकिन वह व्यक्ति में हिम्मत हो इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।

हालाँकि, अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि इस वीडियो में क्रिकेट खेल रहा बच्चा कौन है। साहा ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इससे यह भी दिखता है कि भारत में क्रिकेट के लिए कितना जूनून है।

पहले भी आ चुके वीडियो

यह पहला मौका नहीं है जब शारीरिक रूप से असक्षम होने के बावजूद कोई क्रिकेट खेल रहा हो। कुछ समय पहले कश्मीर के आमिर हुसैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आमिर जब 8 साल के थे अभी उनका हाथ क्रिकेट बैट बनाने वाले मशीन में फंस कर कट गया था। इसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट खेलने का जूनून नहीं छोड़ा। कड़ी मेहनत करके उन्होंने पैरों से गेंदबाजी करना सीख लिया।

देखें वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: बिना हाथ के दिव्यांग बच्चे ने की शानदार गेंदबाजी, फैन बने रिद्धिमान साहा ने शेयर की वीडियो appeared first on Sportzwiki.