आईपीएल के 12 वें संस्करण में प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब शानदार प्रदर्शन कर रही है. वो अंकतालिका में तीसरे नंबर पर काबिज हैं. अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया था. टीम के प्रमुख बल्लेबाज के एल राहुल और मयंक अग्रवाल ने शानदार पारी खेली थी.
अब इस टीम का मुकाबला अपने पिछले दो मैच में शानदार जीत दर्ज कर चुकी मुंबई इंडियंस से है. मुंबई ने भी इस आईपीएल सीजन शानदार प्रदर्शन किया है.उन्होंने खेले अपने पिछले दो मैच में शानदार जीत दर्ज की है.
अफगानी भाषा में बात करने लगी प्रीति जिंटा

पंजाब की सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक छोटी क्लिप पोस्ट की, जिसमें उन्होंने पंजाब के गेंदबाज मुजीब उर रहमान के साथ बातचीत करते हुए देखा गया.
यह भाषा हिंदी या इंग्लिश में नहीं बल्कि एक अलग तरीके की भाषा लग रही है. अपने पोस्ट में, फैन्स को इस भाषा को पहचानने के लिए बोल रही हैं. बता दें जिस भाषा का वे उपयोग कर रहे हैं वह पश्तो है. यह एक पूर्वी ईरानी भाषा है जो अफगानिस्तान की आधिकारिक भाषाओं में से एक है.और वहां बोली जाती है.
यहाँ जाने क्या हुई दोनों में बात

पंजाब के स्पिनर मुजीब अफगानिस्तान से आते हैं और वीडियो में प्रीति को उनकी भाषा के कौशल को दिखाते हुए दिखाया गया है. हमने आपके लिए इसको हिंदी में ट्रांसलेट किया है.
प्रीति: मनाना मनाना मुजीब (धन्यवाद मुजीब)।
मुजीब: डेरा मनाना ता ना हम (आपको भी धन्यवाद)।
प्रीति: सांगा तु? (क्या हाल है?)।
मुजीब: खी यम तसो संगे तु? (मैं ठीक हूँ और आप कैसे हैं?)।
आप भी देखें वो वीडियो
Flaunting my language skills with @Mujeeb_R88 after our last game in Punjab
Can anyone guess what we are saying and in which language ?
सोचो सोचो …. और बोलो क्या कह रहें हैं हम ? #saddapunjab #saddasquad #ting
@lionsdenkxip pic.twitter.com/s4RuXtDyby
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) April 10, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: प्रीति जिंटा मुजीब उर रहमान ने चलती बस में किया कुछ ऐसा वीडियो हुआ वायरल appeared first on Sportzwiki.
Can anyone guess what we are saying and in which language ?
सोचो सोचो …. और बोलो क्या कह रहें हैं हम ? 