Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : बहुत खराब शॉट खेलकर आउट हुए पृथ्वी शॉ, शायद आप भी दूसरा सचिन कहना बंद कर दे

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2019 का 16वां मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में दिल्ली टीम की शुरूआत बहुत ज्यादा ख़राब रही है.

पृथ्वी शॉ मात्र 11 रन के स्कोर पर हुए आउट 

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत बहुत खराब रही है. टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मात्र 11 रन के स्कोर पर टीम के 14 रन के स्कोर पर आउट हो गए है. पृथ्वी शॉ अपनी इस पारी में मात्र 2 चौके ही लगा पाये. इस दौरान उन्होंने 11 गेंदों का ही सामना किया.

बहुत खराब शॉट खेलकर पृथ्वी ने गंवाया अपना विकेट

पृथ्वी शॉ के आउट होने का तरीका बहुत खराब था. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी का तीसरा ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आ रहे थे.

उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर स्ट्राइक में पृथ्वी शॉ थे. भुवनेश्वर ने गेंद को स्टंप की लाइन में ही रखा था, लेकिन पृथ्वी शॉ ने अक्रॉस बैट के साथ इस गेंद को खेलना चाहा और वह अपने इस प्रयास में पूरी तरह नाकाम रहे और गेंद उनके सीधे स्टंप में जा लगी.

पृथ्वी शॉ को भारत का दूसरा सचिन तेंदुलकर भी कहा जाता है, लेकिन इस मैच में उन्होंने इतना खराब शॉट खेला है, कि लोग उन्हें भारत का दूसरा सचिन कहना भी बंद कर सकते हैं.

उन्होंने गेंद की लाइन में आकर शॉट नहीं खेला, बल्कि उन्होंने एक पुछल्ले बल्लेबाज की तरह इस शॉट को खेलना चाहा.

यहाँ देखें पृथ्वी शॉ के आउट होने का वीडियो 


आप हमारे द्वारा दिखाये गए इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे एक बहुत खराब शॉट खेलकर पृथ्वी शॉ ने अपना विकेट गंवाया है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WATCH : बहुत खराब शॉट खेलकर आउट हुए पृथ्वी शॉ, शायद आप भी दूसरा सचिन कहना बंद कर दे appeared first on Sportzwiki.