आईपीएल 2019 का 26वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की टीम में जो डेनली, कार्लोस ब्रेथवेट और लोकी फर्गुसन को जगह मिली वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कीमो पॉल को जगह मिली।
इशांत शर्मा की शानदार गेंदबाज

दिल्ली के लिए इशांत शर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पहली ही गेंद पर आईपीएल डेब्यू कर रहे जो डेनली को पवेलियन भेज दिया। इशांत की इनस्विंग गेंद का बल्लेबाज डेनली के पास कोई जवाब नहीं था।
जो डेनली ने दुनिया भर में टी-20 क्रिकेट से अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके नाम टी-20 क्रिकेट में 5 हजार से ज्यादा रन दर्ज है। इंग्लैंड के बल्लेबाज होने के बावजूद उनके पास इशांत की स्विंग का कोई जवाब नहीं था।
शानदार फॉर्म में इशांत

इशांत शर्मा को आईपीएल के इस नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा था। इशांत को पिछले दो नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था क्योंकि टी-20 में वह महंगे साबित हो रहे थे।
इसके बावजूद उन्होंने आईपीएल सीजन शानदार गेंदबाजी की है। पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक को आउट किया था। अभी तक खेले 5 मैचों में उन्होंने 8 से कम की इकॉनमी से रन देकर 5 विकेट लिए हैं।
डेनली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

जो डेनली ने इस मैच में केकेआर के लिए डेब्यू किया और उन्हें क्रिस लिन की जगह टीम में मौका मिला था। सुनील नरेन भी इस मैच में नहीं खेल रहे और इसी वजह से शुभमन गिल ने डेनली का साथ सलामी बल्लेबाजी की।
वह पहली ही गेंद पर आउट गये। आईपीएल में यह पांचवां मौका है जब केकेआर का बल्ला डेब्यू मैच में गोल्डन डक हुआ हो। इससे पहले जेसन होल्डर, सुनील नरेन, मनोज तिवारी, अरिंदम घोष गोल्डन डक हो चुके हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: इशांत शर्मा ने पुराने दिनों की दिलाई याद, इनस्विंगर पर उड़ाई जो डेनली की गिल्लियां appeared first on Sportzwiki.