Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : अश्विन ने नबी को किया ऐसा रन आउट, लोग कह रहे फिर कर दी मांकडिंग

आईपीएल 2019 का 22वां लीग मुकाबला आज सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया. इस मुकाबले को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया था. इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने एक शानदार रन आउट भी किया है.

मोहम्मद नबी को अपनी ही गेंद पर अश्विन ने किया रन आउट 

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का 14वां ओवर रविचंद्रन अश्विन लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर स्ट्राइक में डेविड वार्नर थे. वहीं इस समय नॉन स्ट्राइक पर मोहम्मद नबी थे.

स्ट्राइक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अश्विन की गेंद पर एक स्ट्रेट शॉट खेला. इसे अश्विन ने शानदार फील्डिंग कर रोक दिया. इस नॉन स्ट्राइक पर खड़े मोहम्मद नबी क्रीज से थोड़ा आगे भी निकल गए थे.

अश्विन को इस बात का अंदाजा था और उन्होंने शानदार फील्डिंग से व चतुरता दिखाते हुए नों स्ट्राइक के बल्लेबाज मोहम्मद नबी को रन आउट कर दिया.

यहाँ देखें अश्विन द्वारा नबी को आउट करने का वीडियो 

 

 

अश्विन के इस रन आउट की हो रही मांकडिंग से तुलना 

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज जोस बटलर को मांकडिंग नियम के तहत रन आउट कर दिया था. हालाँकि, इसके लिए रविचंद्रन अश्विन को कई क्रिकेट जानकारों की आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है. अश्विन द्वारा मोहम्मद नबी के रन आउट होने की तुलना भी लोग मांकडिंग से कर रहे हैं.

 


 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WATCH : अश्विन ने नबी को किया ऐसा रन आउट, लोग कह रहे फिर कर दी मांकडिंग appeared first on Sportzwiki.