Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : पंजाब के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, सनराइजर्स के खिलाफ स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल 2019 में खेले गए मैच को पंजाब की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया. इस लक्ष्य को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की 114 रन की शानदार साझेदारी के दम पर 19.5 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया.

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 53 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली. वहीं टीम के लिए मयंक अग्रवाल ने भी 43 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली.

मैच के दौरान मयंक को लगी थी चोट 

दरअसल, सनराइजर्स के खिलाफ मुजीब उर रहमान के एक ओवर के दौरान फील्डिंग करते समय मयंक अग्रवाल के हाथ में चोट लग गई थी. उन्होंने अपनी इस चोट के लिए तुरंत फिजियों को बुलाया था और वह कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गये थे.

हालाँकि, उनकी यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी, क्योंकि इसके बाद वह नंबर-3 की पोजीशन पर किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बल्लेबाजी करने उतरे और 55 रन की एक शानदार पारी खेल टीम को जीत भी दिलाई.

यहाँ देखें मयंक अग्रवाल के चोटिल होना का वीडियो 

जीत के बाद मयंक ने कहे ये शब्द

मयंक अग्रवाल ने पंजाब की जीत के बाद अपना एक बयान देते हुए कहा, “जब 18 गेंदों में 19 रन रह गए थे, तो हम में से किसी एक को मौका लेना था, क्योंकि हम इस मैच को आसानी से जीतना चाहते थे.

हालाँकि, जो भी हुआ, लेकिन अंत में दो अंक पाकर हम खुश है. हमारी टीम को विश्वास था, कि नबी जैसे गेंदबाज के खिलाफ हम अंतिम ओवर में 6 गेंद पर 11 रन बना सकते हैं. 

मैंने और राहुल ने एक-दूसरे के साथ बल्लेबाजी का आनंद लिया. जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया, तो हमने 50-60 रन की साझेदारी की बात की थी. राहुल ने अंत तक क्रीज में रहकर अपना काम पूरा किया है और टीम को जीत दिलाई हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WATCH : पंजाब के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, सनराइजर्स के खिलाफ स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल appeared first on Sportzwiki.