Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : सुपरमैन बन, पवन नेगी ने पकड़ा अपने करियर का सबसे शानदार कैच

अपने पहले जीत की तलाश कर रहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए अभी तक आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत बहुत ही ख़राब रहीं हैं. बैंगलोर की टीम ने अभी तक 4 मैच खेंले और सभी मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा हैं.

कोलकाता के खिलाफ बैंगलोर ने बनाये 205 रन

अपने घरेलू मैदान में खेल रहीं बैंगलोर की टीम का 5वां मैच उसके अपने ही मैदान पर कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेल रहीं है. इस मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट ने फॉर्म में वापसी की और 49 गेंद खेलकर 84 रन बनाये. इस मैच में विराट का एक आसान सा कैच नीतीश राणा की गेंद पर सुनील नरेन ने छोड़ा था. विराट के साथ ही साथ इस मैच में बैंगलोर के एक और आक्रामक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी फॉर्म में वापसी करते हुए 32 गेंद पर शानदार 63 रन बना डाले. इन दोनों के अलावा ओपनर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 25 रन बनाये. बैंगलोर की पारी के अंत में आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मात्र 13 गेंद खेल कर तेजी से 28 रन बना डाले. जिसकी मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाये.

कोलकाता ने भी शानदार शुरुआत, नरेन का विकेट गंवाया

कोलकाता ने 206 रनों का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की और पहले 2 ओवर में तेजी से खेलते हुए 28 रन बनाये लेकिन इसी समय कोलकाता ने अपने ओपनर सुनील नरेन का विकेट गंवाया. नरेन बैंगलोर के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के ओवर के पांचवी गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में तेज शॉट लगाया लेकिन गेंद सीधे पवन नेगी के हाथों में चली गयीं. नेगी ने ये कैच काफ़ी दौड़ लगा कर पकड़ी थी. इसी मैच के पहली पारी में कुलदीप यादव ने भी अपनी ही गेंद विराट कोहली का शानदार कैच पकड़ा था. अब देखना ये है की क्या बैंगलोर की टीम इस आईपीएल में आज अपनी पहली जीत दर्ज कर पाएंगी.

यंहा देखे वीडियो

The post WATCH : सुपरमैन बन, पवन नेगी ने पकड़ा अपने करियर का सबसे शानदार कैच appeared first on Sportzwiki.