आईपीएल 2019 के 21वें लीग मैच में केकेआर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 8 विकेट के अंतर से हरा दिया है. इस मैच का टॉस केकेआर की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर मात्र 139 रन ही बना पाई. जवाब में इस लक्ष्य को केकेआर की टीम ने 13.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.
प्रसिद्द कृष्णा ने बेन स्टोक्स को दो बार गिराया

इस मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना भी देखने को मिली. दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी के 20वें ओवर में केकेआर के तेज गेंदबाज प्रसिद्द कृष्णा ने राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को दो बार गिरा दिया था.
जब प्रसिद्द कृष्णा राजस्थान रॉयल्स की पारी का 20वां ओवर लेकर आ रहे थे, तो इस ओवर की दूसरी गेंद पर स्ट्राइक में बेन स्टोक्स थे.
प्रसिद्द कृष्णा के इस ओवर की दूसरी गेंद को बेन स्टोक्स अच्छी तरह से खेल नहीं पाये और शॉट खेलने के चलते जमीन पर गिर पड़े थे. यह गेंद सीधे स्टोक्स के कमर के ऊपरी हिस्से में जा लगी थी. हालाँकि, उन्होंने इस गेंद पर जैसे-तैसे एक रन भाग कर पूरा कर लिया था.
दिलचस्प बात यह रही, कि इस ओवर की चौथी गेंद पर भी बेन स्टोक्स ही स्ट्राइक में थे. इस ओवर की चौथी गेंद पर प्रसिद्द कृष्णा ने बीमर फेंक दिया. इस गेंद पर भी बेन स्टोक्स बेबस दिखाई दिए और जमीन पर गिर पड़े थे. कमर से काफी ऊपर बॉल होने के चलते अंपायर ने इस बॉल को नो बॉल भी करार दिया था.
यहाँ देखें बेन स्टोक्स के ओवर में दो बार जमीन पर गिरने का वीडियो

— VINEET SINGH (@amit9761592734) April 7, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे केकेआर के तेज गेंदबाज प्रसिद्द कृष्णा ने अपने अंतिम ओवर में दो बार राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को जमीन पर गिरा दिया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : प्रसिद्द कृष्णा ने अपने एक ही ओवर में बेन स्टोक्स को दो बार जमीन पर गिराया, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.