Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: फिर नहीं चला युवराज सिंह का बल्ला, अंबाती रायडू ने शानदार कैच लेकर भेजा पवेलियन

आईपीएल 2019 के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने मिचेल सैंटनर की जगह मोहित शर्मा को टीम में जगह दी वहीं मुंबई के लिए राहुल चाहर और जेसन बेहरनडॉर्फ ने डेब्यू किया।

मुंबई की खराब शुरुआत

मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने टीम को लगातार अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। राहुल चाहर ने क्विंटन डी कॉक को तीसरे ही ओवर में पवेलियन भेज दिया।

उसके बाद रोहित शर्मा की आज फॉर्म में नहीं दिखे और रविन्द्र जडेजा का शिकार बने। रोहित ने 18 गेंद में सिर्फ 13 रन बनाये। महेंद्र सिंह धोनी ने जडेजा की गेंद पर उनका कैच लपका।

नहीं चला युवराज सिंह का बल्ला

युवराज सिंह ने मुंबई इंडियंस के लिए पहले दो मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की। उसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला और आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी वह सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

युवराज सिंह ने इमरान ताहिर की गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और वहां फील्डिंग कर रहे अंबाती रायडू के हाथों में चली गयी।

रायडू ने लपका शानदार कैच

युवी ने छक्का जड़ने की कोशिश की थी लेकिन अंबाती रायडू ने लॉन्ग ऑन पर शानदार कैच लपका। पिछले तरफ जाते हुए उन्होंने अपना संतुलन नहीं खोया और गेंद पर लपक लिया। इसके बाद मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर से फैसला देने को कहा।

रीप्ले में भी साफ हो रहा था कि रायडू का पैर बाउंड्री लाइन से दूर था। इसके बाद युवराज सिंह को आउट दे दिया गया। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 8.3 ओवर में सिर्फ 50 रन था।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: फिर नहीं चला युवराज सिंह का बल्ला, अंबाती रायडू ने शानदार कैच लेकर भेजा पवेलियन appeared first on Sportzwiki.