दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल 2019 का 13वां लीग मैच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मैच के दौरान एक दिलचस्प वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब के विकेटकीपर केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को कॉपी करने की कोशिश की हैं.
राहुल ने की धोनी के तरह बॉल को स्टंप में मारने की कोशिश

दरअसल, इस मैच में 2.3 ओवर के दौरान एक दिलचस्प घटना मैदान से देखने को मिली. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी का तीसरा ओवर रविचंद्रन अश्विन लेकर आ रहे थे.
उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक में शिखर धवन थे. धवन ने अश्विन की तीसरी गेंद पर पॉइंट की दिशा में हल्के हाथ से खेला और एक रन के लिए दौड़ पड़े.
नों स्ट्राइक के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी रन लेने के लिए तेजी से भागे, वहीं पॉइंट के फिल्डर ने भी तेजी से बॉल विकेटकीपर केएल राहुल को देनी चाही.
पॉइंट के फिल्डर ने केएल राहुल को तेजी से थ्रो, तो दिया, लेकिन राहुल ने इसे अपने दस्ताने में नहीं लिया और स्टंप की तरफ धोनी के तरह बॉल को दिशा देने की कोशिश की थी.
धोनी को इस मामले में महारथ हासिल है. वह लगभग 100 में से 99 बार बॉल को स्टंप की तरफ दिशा देने में कामयाब रहते है, लेकिन केएल राहुल इस मामले में फेल हो गये और उनके द्वारा बॉल को दी गई दिशा सही नहीं थी, इसलिए गेंद स्टंप पर जाकर नहीं लगी.
यहाँ देखें केएल राहुल द्वारा धोनी को कॉपी करने का वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) April 1, 2019
आप इस वीडियो में देख सकते हैं, कि कैसे केएल राहुल ने धोनी की तरह बॉल को दिशा देकर स्टंप गिराने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें पूरी तरह फेल साबित हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : धोनी की तरह स्टंप में बॉल को मारने के चलते केएल राहुल की हुई किरकरी, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.