आईपीएल 2019 के 22वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया।पंजाब को पिछले मैच में चेन्नई और हैदराबाद को मुंबई के हाथों करारी हार मिली थी। इस मैच में हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं है वहीं पंजाब ने मुजीब उर रहमान और अंकित राजपूत को मौका दिया है।
पहला झटका लगा

हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और जॉनी बैरेस्टो ने पहले चार मैचों में टीम को शानदार शुरुआत दी है। पहले तीन मैचों में दोनों ने शतकीय साझेदारी बनाई थी वहीं दिल्ली के खिलाफ भी अर्द्धशतकीय साझेदारी बनाई थी।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद जॉनी बैरेस्टो आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। मुजीब उर रहमान की गेंद पर अश्विन ने उनका कैच पकड़ा।
जॉनी बैरेस्टो की टीमों ने पकड़ी कमी

आईपीएल की शानदार शुरुआत करने वाले जॉनी बैरेस्टो की कमजोरी का टीमों को पता चल गया है। वह पहले पाँचों मैचों में लेग स्पिनर की गेंद पर आउट हुए थे। आज एक बार फिर लेग स्पिनर मुजीब उर रहमान की गेंद पर आउट हुए।
केकेआर के खिलाफ मैच में उन्हें पियूष चावला ने बोल्ड किया था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ श्रेयस गोपाल, आरसीबी के खिलाफ युजवेंद्र चहल, दिल्ली के खिलाफ राहुल तेवतिया और मुंबई इंडियंस के खिलाफ राहुल चाहर ने उन्हें पवेलियन भेजा था।
इंग्लैंड के लिए भी परेशानी

जॉनी बैरेस्टो इंग्लैंड टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। वह टीम को तेज शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। अब लेग स्पिन के खिलाफ उनकी कमजोरी का पता लगने के बाद इंग्लैंड टीम के लिए भी विश्व कप में परेशानी खड़ी हो सकती है।
विश्व कप के मुकाबले में टीमें उनके खिलाफ लेग स्पिन गेंदबाजों से आक्रमण करवाकर इंग्लैंड को परेशानी में डालना चाहेगी। बैरेस्टो को जल्द ही इसपर काम करने की जरूरत है।
देखें वीडियो:
— adarsh kumar (@adarshk06684881) April 8, 2019
The post WATCH: फिर लेग स्पिनर का शिकार हुए जॉनी बैरेस्टो, एसआरएच से ज्यादा इंग्लैंड के लिए बढ़ी परेशानी appeared first on Sportzwiki.