आईपीएल का यह सीजन अभी तक विवादों से भरा रहा हैं. इस आईपीएल का अभी तक का सबसे बड़ा विवाद रविचंद्रन अश्विन द्वारा जोस बटलर को मांकड़िंग करना रहा हैं. मांकड़िंग का ये विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस आईपीएल में कई बार गेंदबाजो को मांकड़िंग से बल्लेबाजो को डराते हुए देखा गया हैं.
मांकडिंक विवाद के बाद कुनाल पंड्या ने बल्लेबाजो को डराया

मांकड़िंग विवाद के बाद क्रिकेट जगत से 2 तरह की राय सामने आई थी. पहले वो क्रिकेटर थे जो इस विवाद में रविचंद्रन अश्विन को सही ठहरा रहे थे और उनका खुल कर समर्थन कर रहे थे.
जबकि दूसरा पक्ष वो था जो अश्विन का विरोध कर रहा था. उस विवाद के बाद से इस आईपीएल में गेंदबाजो ने कई बार बल्लेबाजो को मांकड़िंग का डर दिखाया है.
अश्विन के बाद मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज कुनाल पंड्या ने पहले किंग्स इलेवन पंजाब के मयंक अग्रवाल को मांकड़िंग से डराया था. उसके बाद क्रुनाल ने एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मांकड़िंग का डर दिखाया था.
अश्विन से आज के मैच में डरे डेविड वार्नर

आईपीएल का आज 22वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. जिसमे पंजाब की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया.
इस मैच में रविचंद्रन अश्विन पॉवरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आये. अश्विन हैदराबाद के पारी का 7वां ओवर डाल रहे थे. इसी ओवर की दूसरी गेंद पर वार्नर नॉनस्ट्राइक पर खड़े थे और गेंद डालने के पहले ही थोड़ा आगे निकल गये लेकिन उसके बाद वार्नर ने अश्विन को देखा तो वो फ़ौरन दोबारा क्रीज में वापस आ गये.
हैदराबाद की टीम ने इस मैच में बहुत ही धीमा खेला और डेविड वार्नर की 70 रनों की पारी के वजह से 20 ओवर में 150 रन बनाये. अब देखना है की क्या किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस स्कोर को चेस कर पाती है या नहीं.
यंहा देखें वीडियो
— adarsh kumar (@adarshk06684881) April 8, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post WATCH: रविचंद्रन अश्विन ना कर दें ‘मांकड़िंग’ ऐसे डर गए डेविड वार्नर appeared first on Sportzwiki.