Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: हार्दिक पंड्या ने आउट होते ही विलोजेन पर निकाला, अंपायर के सामने ही एक दूसरे से भिड़े

हार्दिक पांड्या और हार्डस विलोजेन ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेल के दौरान आपस में कुछ बातें की. इस मैच में मुंबई ने आखिरी गेंद पर किंग्स इलेवन पंजाब को तीन विकेट से हराया. आल्जारी जोसेफ ने इस दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी का उदाहरण पेश किया. 198 रनों के चुनौतीपूर्ण रन बनाने के लिए जोसेफ ने अंतिम रन बनाए.

हार्दिक पांड्या और विलोजेन के बीच देखने को मिला दोस्ताना अंदाजः

इस मैच में कई जगह पर खिलाड़ियों के बीच तुकबंदी देखने को मिली. जिसमें के एल राहुल और कीरोन पोलार्ड़ के बल्ले से बेहतरीन अंदाज देखने को मिला. हार्दिक ने आज का दिन अच्छा नहीं रहा क्योंकि उन्होंने इस दौरान 4 ओवर में 57 रन दिए, और बल्लेबाजी में भी कुछ खास योगदान नहीं दे सके.

किंग्स इलेवन पंजाब के आलराउंडर विलोजेन के साथ हार्दिक का दोस्ताना अंदाज देखने को मिला. जिसमें वह एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे है.

Viljoen, Pandya square off

This time, it's Hardik Pandya who is given a stare-down by Viljoen! #VIVOIPL #MIvKXIP

Gepostet von IPL – Indian Premier League am Mittwoch, 10. April 2019

पांड्या शुरू में अपनी लाइन और लेंग्थ के लिए संघर्ष कर रहे थे, क्योंकि गेल ने उनकी गेंदबाजी को तहस नहस कर दिया था.गेल ने धुआंधार पारी खेलते हुए मात्र 36 गेंदो में 63 रनों की पारी  खेली.इस दौरान के एल राहुल ने अपना पहला आईपीएल शतक जमाया.

गेल और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की. गेल के आउट होने के बाद राहुल ने टीम को स्कोर को बढ़ाए रखा. पांड्या के 19 वें ओवर में 23 रन ठोक डाले.

पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा, करने उतरी मुंबई के लिए यह स्कोर काफी कठिन दिखाई दे रहा था,, लेकिन विंडीज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने पूरे मैच को ही बदल कर रख दिया, उन्होंने इस दौरान 31 गेंदो में 83 रनों का पारी खेली, जिसमें पांच गगनचुंबी छक्के शामिल रहे.

उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई इंडियंस जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई क्योंकि अब उसके चार मैचों में छह जीत और दो हार के साथ आठ अंक हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post WATCH: हार्दिक पंड्या ने आउट होते ही विलोजेन पर निकाला, अंपायर के सामने ही एक दूसरे से भिड़े appeared first on Sportzwiki.