Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : कुलदीप यादव ने लपका विराट का शानदार कैच, घूरने लगे कोहली

अपनी पहली जीत की तलाश कर रहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए यह सीजन अभी तक बहुत ही ख़राब गया हैं. बैंगलोर की टीम ने अभी तक 4 मैच खेलें है और चारों ही मैच में बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा है. बैंगलोर की टीम अपना अगला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेल रहीं हैं.

विराट ने खेलीं कोलकाता के खिलाफ शानदार पारी

अभी तक इस आईपीएल में अपने पूरे फॉर्म में नहीं दिखे विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में लौटते ही फॉर्म में भी वापसी कर ली और कोलकाता के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 49 गेंद पर 84 रन बना डाले. कोलकाता की टीम के लिए सबसे बड़ी बात ये रहीं की विराट जब 35 रन बना कर खेल रहें थे तो उस समय विराट का एक आसान सा कैच नीतीश राणा की गेंद पर सुनील नरेन ने छोड़ा था. कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने बैंगलोर की पारी का 18वां ओवर अपने मुख्य गेंदबाज कुलदीप यादव से कराया. कुलदीप की गेंद को सीधा खेलने के चक्कर में विराट कोहली ने गेंद को सीधा गेंदबाज कुलदीप यादव को थमा बैठे. कुलदीप के इस शानदार कैच के पकड़ने के बाद विराट कोहली कुलदीप यादव को घूरने लगे और पवेलियन लौट गये.

विराट और डिविलियर्स की पारी के मदद से बैंगलोर ने बनाये 205 रन

लगातार हार झेल रही बैंगलोर की टीम ने इस मैच में सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोये 53 रन बना डाले थे. बैंगलोर की पारी का पहला झटका 64 रनों के स्कोर पर पार्थिव पटेल के रूप में गिरा. जिसके बाद बैंगलोर के 2 सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने पारी को संभाला और बैंगलोर को बड़े स्कोर की तरफ़ ले गए. विराट के साथ डिविलियर्स ने भी इस मैच में 32 गेंद खेलकर 63 रन बनाये. इन दोनों के शानदार पारी के बाद, अंत के ओवरों में मार्कस स्टोइनिस ने मात्र 13 गेंद खेलकर 28 रन बना डाले. जिसकी मदद से बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट खोकर 205 रन बनाये

यंहा देखें वीडियो

The post WATCH : कुलदीप यादव ने लपका विराट का शानदार कैच, घूरने लगे कोहली appeared first on Sportzwiki.