विराट कोहली की कप्तानी वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2019 में कुछ भी सही नहीं हो रहा। टीम सीजन के अपने पहले 6 मुकाबले हार चुकी है। एक और हार का मतलब है टीम का टूर्नामेंट से बाहर हो जाना। चेन्नई के खिलाफ शुरू हुआ हार का सिलसिला दिल्ली कैपिटल्स तक पहुँच चुका है। इस हार के लिए कप्तान विराट कोहली को बड़ा जिम्मेदार माना जा रहा है।
विराट की कप्तानी पर सवाल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लगातार मिल रही हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कई दिग्गजों का मानना है कि विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन कप्तान में वह नौसिखए ही हैं।
टीम की बल्लेबाजी क्रम से लेकर प्लेइंग इलेवन में खिलाड़ियों को मौका नहीं देने तक विराट के फैसलों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्हें विश्व कप से पहले भारतीय टीम ककी कप्तानी से हटाने तक की बात की जा रही है।
बचाव में आये चोपड़ा

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा विराट कोहली की बचाव में उतर गये हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आकाश चोपड़ा ने कहा
“कई प्रशंसकों का मानना है कि कोहली एक खराब कप्तान हैं और उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए। मैं आपको बताऊंगा कि कप्तान कौन है। एक कप्तान सिर्फ नाखून की तरह होता है जो एक पेंटिंग रखता है। लोग हमेशा पेंटिंग की तारीफ करते हैं, नाखून की कभी नहीं। और अगर वह एक खराब कप्तान है, तो भारतीय टीम इतना अच्छा प्रदर्शन कैसे करेगी? जब वह भारत का नेतृत्व करते हैं, तो लोग कहते हैं कि उसकी टीम बहुत अच्छी है। जब आरसीबी हार जाती है, तो हम कहते हैं कि कप्तान खराब है। मेरे विचार में, वह एक खराब कप्तान नहीं है, बल्कि एक कमजोर टीम का कप्तान है। मैं चिंतित नहीं हूं, उन्हें हटाने की कोई जरूरत नहीं है।”
देखें वीडियो:
Well said @cricketaakash
kohli haters do wacth it
pic.twitter.com/p3vTsRmp4F
—
king kohli
(@viratkingkohli_) April 6, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाने वालों को आकाश चोपड़ा का करारा जवाब appeared first on Sportzwiki.
king kohli