Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : किंग्स इलेवन पंजाब के जीत के बाद मोहम्मद शमी ने किया कुछ ऐसा, गुस्सा हो गयीं प्रीति जिंटा

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए इस आईपीएल की शुरूआत बहुत अच्छी हुई थी लेकिन पंजाब की टीम अपनी ये लय बरक़रार नहीं रख पायी. पंजाब की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में 7 मैच खेलें हैं, जिनमे से इस टीम को 4 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा हैं.

पंजाब की टीम अपना पिछला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट से हार गयी. अब पंजाब का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मोहाली के मैदान पर हैं.

सैम करन ने हैट्रिक लेकर पंजाब को दिलाई थी जीत

किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए इस मैच में सैम करन ने शानदार गेंदबाजी करके पंजाब की टीम को जीत दिलाई थी. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड मिलर के 43 और सरफराज खान के 39 रनों की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 166 रन बनाये थे.

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय दिल्ली की टीम 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 144 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद सैम करन ने शानदार गेंदबाजी करके मात्र 152 रनों पर आलआउट कर दिया. इस मैच में सैम करन ने हैट्रिक के साथ 4 विकेट लिए थे.

शमी ने प्रीति जिंटा को की केक लगाने की कोशिश

इस जीत के बाद पंजाब की टीम होटल पहुंची तो वहाँ जीत के जश्न मनाने के लिए केक रखा हुआ था. इस केक को मैच के मैन ऑफ द मैच रहें सैम करन ने काटा तो सारे खिलाड़ी सैम को केक लगाने लगे तो प्रीति ने केक बर्बाद ना करने की अपील की. इसके बाद मोहम्मद शमी केक टीम ओनर प्रीति जिंटा को लगाने लगे तो उन्होंने साफ़ माना कर दिया. इस मैच में मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट भी निकाले थे.

शमी और उनकी पत्नी के बीच चल रहा है विवाद

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहाँ के बीच विवाद चल रहा हैं. विवाद के कारण ही शमी भारत के लिए कुछ मैच नहीं खेल पायें थे. पिछले महीने ही कोलकाता पुलिस ने शमी को इस केस में क्लीनचिट दिया हैं. ये केस अभी भी न्यायालय में चल रहा हैं.

यहाँ देखें वीडियो

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post WATCH : किंग्स इलेवन पंजाब के जीत के बाद मोहम्मद शमी ने किया कुछ ऐसा, गुस्सा हो गयीं प्रीति जिंटा appeared first on Sportzwiki.