Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : ऋषभ पंत ने सुपरमैन बन पकड़ा रॉबिन उथप्पा का कैच, देख नहीं हुआ किसी को भी अपनी आँखों में यकीन

केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2019 का 26वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच का टॉस दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाये हैं.

ऋषभ पंत ने उथप्पा का पकड़ा शानदार कैच 

इस मैच में ऋषभ पंत ने सुपरमैन की तरह हवा में उड़ते हुए एक शानदार कैच किया हैं. दरअसल, केकेआर की पारी का 9वां ओवर कगिसो रबाडा लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक में रॉबिन उथप्पा थे.

कगिसो रबाडा ने यह चौथी गेंद रॉबिन उथप्पा को बाउंसर डाली, इस गेंद की दिशा लेग स्टंप की ओर थी. उथप्पा इस गेंद पर विकेट के पीछे की तरफ एक बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन उनकी टाइमिंग सही नहीं रही और उनके बल्ले में लगते हुए गेंद पीछे की तरह चली गई.

देखने से लग रहा था, कि गेंद बाउंड्री की तरफ जाएगी, लेकिन तभी सुपरमैन की तरह हवा में उड़ ऋषभ पंत ने कैच कर लिया और अपनी टीम को रॉबिन उथप्पा का विकेट दिला दिया.

यहाँ देखें ऋषभ पंत के शानदार कैच का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे ऋषभ पंत ने सुपरमैन की तरह हवा में उड़कर एक शानदार कैच किया और अपनी टीम को रॉबिन उथप्पा का महत्वपूर्ण विकेट दिला दिया.

आपकों बता दें, कि ऋषभ पंत के इस शानदार कैच के कारण रॉबिन उथप्पा अपनी पारी में 30 गेंदों पर मात्र 28 रन ही बना पाये.

आमतौर पर ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर सवाल उठाये जाते हैं, लेकिन यह शानदार कैच पकड़कर ऋषभ पंत ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WATCH : ऋषभ पंत ने सुपरमैन बन पकड़ा रॉबिन उथप्पा का कैच, देख नहीं हुआ किसी को भी अपनी आँखों में यकीन appeared first on Sportzwiki.