किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2019 का 22वां मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच का टॉस हो गया है. इस मैच के टॉस को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच को जो भी टीम जीतेगी. वह आईपीएल 2019 में अपनी चौथी जीत हासिल कर लेगी.
स्टेडियम पहुंचते ही गेल ने किया भांगड़ा

आपकों बता दें, कि इसी बीच किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं. जिसमे क्रिस गेल भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं.
दरअसल, जैसे ही क्रिस गेल इस मैच के लिए मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे, तो बस से उतरते वक्त पंजाब के प्रशंसकों ने उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया.
क्रिस गेल ने भी अपने प्रशंसकों का पूरा साथ देते हुए उनके साथ बस से उतरते हुए भांगड़ा डांस शुरू कर दिया. बता दें, कि क्रिस गेल के इस भांगड़ा डांस को किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने अपने अधिकारिक अकाउंट पत भी पोस्ट किया है.
यहाँ देखें क्रिस गेल का भांगड़ा डांस

Chris Gayle +
=
#SaddaPunjab #SaddaSquad #KXIPvSRH @henrygayle pic.twitter.com/O8poo3AQzB
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) April 8, 2019
आप इस वीडियो में देख सकते हैं, कि कैसे बस से उतरने के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने भांगड़ा डांस शुरू कर दिया.
वह अपने मजेदार स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं और उन्हें डांस काफी पसंद है. जब भी उन्हें मौका मिलता है, तो वह डांस जरुर करते हैं.
बता दें, कि क्रिस गेल आईपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब की टीम ने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को 14 रन से हरा दिया था. इस मैच में क्रिस गेल ने शानदार प्रदर्शन किया था और 79 रन की विस्फोटक पारी खेली थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : स्टेडियम पहुंचते ही क्रिस गेल ने किया भांगड़ा, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.
= 