चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे आज के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई की टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शुरू में शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई को जल्द ही पहला झटका दे दिया. उन्होंने डी कॉक को शानदार तरीके से आउट किया.
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा आज शुरू से ही एक बल्लेबाज के रूप में बेहतर नहीं दिख रहे थे. उनके बल्ले से शॉट नहीं लग रहे थे.
रोहित का विकेट ऐसे गिरा
Hands like glue – MS Dhoni
https://t.co/2mP7OVojTu #MIvCSK pic.twitter.com/SKbBdYN2nc
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2019
रविन्द्र जडेजा ने एक शानदार गेंद पर रोहित शर्मा को आउट कर दिया. इस ओवर से पहले इमरान ताहिर गेंदबाजी करने आए थे. उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ पांच रन दिए थे. जिसके बाद इस ओवर में रोहित शर्मा पर बड़े शॉट खेलने का दबाव भी था. इसी का फायदा उठा के जडेजा ने एक शानदार गेंद रोहित शर्मा को डाली. जिसे वो समझ नहीं पाए और बीट हो गए.
गेंद सीधे धोनी के दास्ताने में गई और रोहित का विकेट गिर गया. इसके बाद नो बॉल चेक किया गया जिसका फैसला कुछ समझ में नहीं आया.
क्या नो बॉल था जडेजा का वो गेंद !
Here's the Playing XI for #MIvCSK
Which team is your heart beating for tonight?
vs
pic.twitter.com/cgYhu0MiLP
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2019
जब दुबारा थर्ड अंपायर ने जडेजा का नो बाल चेक किया तो क्लियर दिख नहीं रहा था. तो शंका के आधार पर गेंदबाज के हक में फैसला सुना दिया. जिसके बाद ये एक विवाद का शक्ल ले लिया.
अगर रोहित शर्मा मैदान पर होते तो ये खिलाड़ी जमकर रन बना देता. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए.
युवराज 4 रन बना कर इमरान ताहिर का शिकार हो गए. एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने आज के मैच में ईशान किशन को मौका नहीं दिया है. उनकी बल्लेबाजी आज के मैच में भी काफी कमजोर नजर आई.
यहाँ देखें वीडियो
video-star sports pic.twitter.com/ry3sUtUrUw
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) April 3, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post WATCH: रोहित शर्मा का विकेट बना विवाद, फिर उठे अम्पायरिंग पर सवाल appeared first on Sportzwiki.


vs