Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: स्कूप शॉट खेलने के बाद सीएसके के दिग्गज से भिड़े सरफराज खान

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 18वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 160 रन बनाये थे। उनके लिए फाफ डूप्लेसी ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाये। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू ने भी अंत में अच्छी बल्लेबाजी की। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केएल राहुल और सरफराज खान ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।

राहुल- सरफराज की धीमी बल्लेबाजी

किंग्स इलेवन पंजाब ने दूसरे ही ओवर में क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल का विकेट खो दिया। इसके बाद केएल राहुल और सरफराज खान ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पॉवरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की।

दोनों ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाये लेकिन स्पिनरों के खिलाफ वह खुलकर नहीं खेल पाए। इसी वजह रही कि दोनों बल्लेबाजों के अर्धशतक के बावजूद उनकी टीम को अंत 22 रनों से हार मिली।

सरफराज ने खेला स्कूप

किंग्स इलेवन पंजाब के युवा बल्लेबाज सरफराज खान गेंदबाजों की गति का अच्छा इस्तेमाल करते हैं। इस मैच में उन्होंने स्कॉट कुगलेइजन की गेंद की विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के सिर के ऊपर से चौके के लिए भेज दिया।

इससे पहले उन्होंने पिछले मैचों में भी ऐसे शॉट खेले थे। इसके बावजूद वह तेजी से रन बनाने में सफल नहीं हुए। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें परेशानी हुई और 59 गेंद में सिर्फ 67 रन ही बना पाए।

शेन वॉटसन से भिड़े

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्कूप लगाने के बाद सरफराज सिंह चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑलराउंडर शेन वाटसन से भिड़ गये। हालाँकि, मामला ज्यादा नहीं बढ़ा और केएल राहुल ने सरफराज को शांत करवा दिया।

शेन वॉटसन इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी विपक्षी टीम के खिलाड़ी से भिडे थे। पहले वह इशांत शर्मा और फिर कगिसो रबाडा से भिड़े थे। उस मैच में अंपायर को भी बीच में आना पड़ा था।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: स्कूप शॉट खेलने के बाद सीएसके के दिग्गज से भिड़े सरफराज खान appeared first on Sportzwiki.