Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा क्रिकेटर

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 18 वर्षीय इस युवा स्पिनर ने आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है। इस सीजन उन्हें पंजाब ने सिर्फ दो मैच खेलने का मौका दिया है और इसमें उन्होंने दो विकेट भी चटकाए हैं।

कई सवालों के जवाब दिए

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने मुजीब उर रहमान से कई मजेदार सवाल पूछे। मयंक ने सबसे पहले उससे उनकी विविधता के बारे में पूछा।

इसके जवाब में मुजीब ने बताया कि उनके पास चार तरीके की विविधता है। जब मुजीब उर रहमान को हिंदी में कुछ बोलने को कहा गया तो उन्होंने कहा “अपना टाइम आयेगा।”

फेवरेट क्रिकेटर का नाम बताया

मुजीब उर रहमान से जब उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम बताया। उन्होंने पिछले सीजन विराट कोहली को शानदार गुगली डालकर बोल्ड किया था।

इसके बाद मयंक अग्रवाल ने उनसे पूछा कि वह राशिद खान की गेंदबाजी खेलना चाहते हैं या मोहम्मद शहजाद को गेंदबाजी करना। इसके जवाब में युवा स्पिन ने कहा कि उनके लिए राशिद खान की गेंदबाजी खेलना ज्यादा आसान है।

मुश्किल है अगला मुकाबला

किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक इस सीजन में खेले 4 में 3 मैच जीते हैं। इसी वजह से टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। अब टीम अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनके घर में खेलेगी।

चेन्नई की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रही है। अपने घर में उन्होंने अभी तक खेले दोनों मुकाबले जीते हैं। इसी वजह से पंजाब की राह आसान नहीं होने वाली है।

देखें वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा क्रिकेटर appeared first on Sportzwiki.