Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: जयपुर पहुंचते ही महेंद्र सिंह धोनी का हुआ भव्य स्वागत, धोनी-धोनी के नारे से गूंजा जयपुर एयरपोर्ट

महेंद्र सिंह धोनी के देश भर में सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं. इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि  वह इंडियन प्रीमियर लीग में अपने फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स  के साथ खेल रहे हैं, उनके प्रशंसक हवाई अड्डे पर पहुंच गये और उनका शानदार स्वागत किया. जयपुर में राॅजस्थान राॅयल्स के खिलाफ खेलने के लिए चेन्नई की टीम जयपुर पहुंची तो वहां पर उनको प्रशंसको ने घेर लिया.

धोनी ने बतौर कप्तान सीएसके को आईपीएल 2019 में छह मैचों में पांच जीत के साथ एक शानदार शुरुआत दी है. गत चैंपियन इस सीज़न में अब तक सिर्फ एक गेम हारी है और वह हार मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मिली है. वे राजस्थान के किले – सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपनी जीत की गति को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. धोनी और उनकी टीम का बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट पर शाही स्वागत हुआ, क्योंकि वे पिंक सिटी में उतरे थे.

धोनी का जयपुर में हुआ शानदार स्वागतः देखें वीडियो 

लेकिन वहां पुर धोनी का एक प्रशंसक मौजूद था, जिसने धोनी के नाम के जयकारे लगाए. चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा इस वीडियो को प्रशंसको के साथ साझा किया गया है.

धोनी इस सीजन में 150 से अधिक के औसत से छह मैचों में 156 रनों के साथ अपनी टीम के लिए शानदार फॉर्म में हैं. सीएसके ने कोलकाता को पिछले मैच में बुरी तरह हरा के दिखा दिया कि आखिर उनको क्यों चैंपियन का दर्जा दिया जाता है.

राजस्थान फतह के लिए पहुंचे जयपुरः

केकेआर ने 20 ओवर में 108 रन बनाने में सफल हो पाई. सीएसके ने इस मैच को 16 गेद पहले ही जीत लिया. पांच जीतों के साथ वह अंकतालिका में शीर्ष पर हैं. इसी तरह लवह राज्स्थान राॅयल्स के खिलाफ जीत को जारी रखना चाहेंगे.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

The post WATCH: जयपुर पहुंचते ही महेंद्र सिंह धोनी का हुआ भव्य स्वागत, धोनी-धोनी के नारे से गूंजा जयपुर एयरपोर्ट appeared first on Sportzwiki.