9 अप्रैल मंगलवार को आईपीएल 2019 का 23वां लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और केकेआर की टीम के बीच एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 108 रन ही बना पाई.
दिनेश कार्तिक को आउट करने के बाद ताहिर ने किया सिटी बजाऊ डांस

इस मैच में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक का विकेट इमरान ताहिर ने लिया. दिनेश कार्तिक का विकेट लेने के बाद इमरान ताहिर का सेलिब्रेशन देखने लायक था.
दरअसल, इमरान ताहिर ने दिनेश कार्तिक को आउट करने के बाद सिटी बजाऊ सेलिब्रेशन किया. उनका ऐसा सेलिब्रेशन पहली बार देखा गया. उन्होंने पहले अपने दोनों हाथ इधर-उधर कर निराला ही डांस किया और इसके बाद उन्होंने सिटी बजाई.
आपकों बता दें, कि इमरान ताहिर की शानदार गेंदबाजी के चलते दिनेश कार्तिक अपनी पारी में 21 गेंदों पर मात्र 19 रन ही बना पाये.
इमरान ताहिर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किये. उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 108 रन ही बना पाई.
यहाँ देखें इमरान ताहिर के सेलिब्रेशन का वीडियो

Wicket No.2 for Imran Tahir.
The @ChennaiIPL are on a roll here as the #KKR are reduced to 47/6 in 10.1 overs. pic.twitter.com/7PYR9bdnGo
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2019
इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे दिनेश कार्तिक को आउट करने के बाद इमरान ताहिर ने डांस करके व सिटी बजाकर अपना सेलिब्रेशन किया.
इमरान ताहिर अपने सेलिब्रेशन के लिए पहचाने जाते हैं. वह इस आईपीएल में शानदार गेंदबाजी भी कर रहे हैं. वह अबतक इस आईपीएल में 9 विकेट हासिल कर चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : दिनेश कार्तिक को आउट करने के बाद इमरान ताहिर ने किया सिटी बजाऊ डांस appeared first on Sportzwiki.