आईपीएल 2019 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 रनों से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली राजस्थान ने अच्छी शुरुआत की और पॉवरप्ले में ही 3 विकेट चटका दिए थे। इसके बावजूद चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 175 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।
चेन्नई की शानदार गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इसके साथ इस मैच में काफी ओस भी थी लेकिन चेन्नई ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की।
उनके तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पहले दोनों मैचों में एक साथ ही चार ओवर डाल दिए थे। इस मैच में भी उन्होंने ऐसा ही किया। पहले ही ओवर में उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर राजस्थान को बड़ा झटका दिया।
सुरेश रैना और रविन्द्र जडेजा का ब्रोमांस

दीपक चाहर की गेंद पर रविन्द्र जडेजा ने अजिंक्य रहाणे का शानदार कैच लपका। पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे जडेजा ने आगे लपक कर शानदार कैच लपका। इसके बाद टीम के खिलाड़ी उनकी तरफ भागे।
जडेजा के करीब ही फील्डिंग कर रहे सुरेश रैना ने उन्हें किस कर दिया। दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2012 से एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। चेन्नई के बैन होने के बाद दोनों गुजरात लायंस का हिस्सा थे।
क्रिकेट में छाया है ब्रोमांस

क्रिकेट में खिलाड़ियों का ब्रोमांस कोई नई बात नहीं है। हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा और मार्कस स्टोइनिस के बीच का ब्रोमांस काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दोनों खिलाड़ी लगातार सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं।
अब सुरेश रैना ने रविन्द्र जडेजा को किस कर दिया है। कुछ साल पहले वेस्टइंडीज दौरे पर इन दोनों खिलाड़ियों की लड़ाई हो गयी थी। दोनों खिलाड़ी बीच मैदान पर ही दूसरे से भिड़ गये थे।
देखें किस का वीडियो:
Rahane caught Jadeja kissed Raina
https://t.co/cUXvADup4o #CSKvRR
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: सुरेश रैना ने रविन्द्र जडेजा को बीच मैदान पर किया ‘किस’, वीडियो वायरल appeared first on Sportzwiki.

