क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ ही साथ अच्छी फील्डिंग करके भी आप मैच का रुख बदल सकते हैं. आज के समय में फील्डिंग को हर खिलाड़ी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. अब हर टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी से ज्यादा फील्डिंग में सुधार पर ध्यान देने लगीं है.
ध्रुव शोरे ने पकड़ा शानदार कैच

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेलें जा रहे मैच में ध्रुव शोरे ने शानदार फील्डिंग की. राजस्थान रॉयल्स के पारी के 6वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स के लिए चोट से वापसी कर रहे संजू सैमसन बल्लेबाजी कर रहे थे. सैमसन ने सेंटनर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे फील्डर ध्रुव शोरे के पास चली गयी. जिनसे गेंद पहली बार में छुट गयी पर उन्होंने गेंद को नीचे नहीं गिरने दिया और अपने दूसरे प्रयास में गेंद को पकड़ लिया.
केदार जाधव ने भी की शानदार फील्डिंग और पकड़ा शानदार कैच

इस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू सैमसन के विकेट गिरने के बाद संभलने की कोशिश कर रही थी. इस बार गेंदबाज रविंद्र जड़ेजा थे. राजस्थान रॉयल्स की पारी का 9वां ओवर फेंक रहे रविंद्र जड़ेजा की गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की पर गेंद सीधे फील्डिंग कर रहे केदार जाधव के पास गयी. केदार जाधव ने भी इस कैच को दूसरे प्रयास में पकड़ा पर राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका दे दिया.
चेन्नई की टीम ने की शानदार गेंदबाजी

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाये.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविंद्र जड़ेजा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और इसी मैच में उन्होंने आईपीएल में 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया.
यहाँ देखें वीडियो
M25: RR vs CSK – Sanju Samson Wicket https://t.co/1UWzmapdmO via @ipl
— Aditya Tiwari (@AdityaT88147304) April 11, 2019
Kedar's little hop https://t.co/Xb9R3Z4DCh via @ipl
— Aditya Tiwari (@AdityaT88147304) April 11, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post WATCH : चेन्नई सुपर किंग्स के धुव्र शोरे ने पकड़ा इस आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कैच, देखने लायक था धोनी का रिएक्शन appeared first on Sportzwiki.