Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : सुपरमैन बन बेन स्टोक्स ने किया ऐसा कैच, जिसे देख किसी को भी नहीं हुआ अपनी आँखों में यकीन

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2019 का 25वां लीग मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 विकेट से जीत लिया और अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं.

मैच के दौरान बेन स्टोक्स ने सुपरमैन बन किया जाधव का शानदार कैच 

इस मैच में बेन स्टोक्स ने सुपरमैन बन केदार जाधव का एक शानदार कैच किया. दरअसल, जब जोफ्रा आर्चर चेन्नई की पारी का छठा ओवर लेकर आये, तो उनकी पांचवी गेंद पर केदार जाधव स्ट्राइक पर थे.

केदार जाधव ने जोफ्रा आर्चर की इस पांचवी गेंद को पॉइंट के ऊपर से खेलना चाहा, उन्होंने शानदार शॉट लगा भी दिया था और जब गेंद उनके बल्ले से निकली, तो लग रहा था, कि यह गेंद चौके के लिए चली जाएगी, लेकिन तभी पॉइंट्स पर फील्डिंग कर रहे बेन स्टोक्स ने हवा में छलांग लगाकर दोनों हाथ से एक शानदार कैच कर लिया.

बेन स्टोक्स इस कैच को लेते हुए पूरी तरह से हवा में थे. उनके इस शानदार कैच को देख किसी को भी अपनी आँखों में यकीन नहीं हो रहा था. बेन स्टोक्स के इस शानदार कैच के दम पर केधार जाधव अपनी पारी में मात्र 1 रन ही बना पाये.

यहाँ देखें बेन स्टोक्स के शानदार कैच का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे सुपरमैन की तरह हवा में उड़कर बेन स्टोक्स ने केदार जाधव का एक शानदार कैच कर लिया. उनका यह कैच देख स्टेडियम में बैठे सभी दर्शक हैरान रह गये.
 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WATCH : सुपरमैन बन बेन स्टोक्स ने किया ऐसा कैच, जिसे देख किसी को भी नहीं हुआ अपनी आँखों में यकीन appeared first on Sportzwiki.