Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर बीच मझदार में छोड़, ऐसे आउट हुए ऋषभ पंत

आईपीएल में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में, हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही. पहले ओवर में दो चौके लगाने के बाद पृथ्वी शॉ ने जल्द ही अपना विकेट गंवा दिया. वो भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर क्लीन बोल्ड हो गए.

इसके बाद शिखर धवन का बल्ला भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया. धवन इस आईपीएल बहुत ही खराब फॉर्म में है. उनके बल्ले से कोई बड़े शॉट नहीं निकल रहे हैं. वहीं पृथ्वी शॉ की बात करें तो सिर्फ एक मैच में ही इस खिलाड़ी का बल्ला चला है. पिछले मैच में ये खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाया था.

फिर नहीं चला ऋषभ पंत का बल्ला 

 

आज हुए मैच में इस खिलाड़ी का बल्ला फिर नहीं चला. इसके बाद मैदान पर शानदार फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत आए. इस खिलाड़ी से दिल्ली को बहुत उम्मीद थी. लेकिन पिछले मैच की तरह इस मैच में भी इस खिलाड़ी का बल्ला उतना नहीं चला. पंत को विश्व कप के लिए टीम का हिस्सा माना जा रहा है. लेकिन इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बहुत ही खराब होते जा रहा है.

दीपक हुड्डा ने सीमा रेखा पर एक शानदार कैच लपका

ऋषभ पंत के एक मैच को छोड़ दिया जाए तो किसी भी मैच में ये खिलाड़ी मैच खत्म या फिर पारी खत्म करने की कोशिश नहीं कर रहा है. आज इस खिलाड़ी ने एक बेहद ही खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. दीपक हुड्डा ने सीमा रेखा पर एक शानदार कैच लपका.

यहाँ देखें वीडियो 

पहली बारी में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में सिर्फ 129 रन बनाए. उनका कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. दिल्ली अपना पिछला मैच भी हार चुकी है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर बीच मझदार में छोड़, ऐसे आउट हुए ऋषभ पंत appeared first on Sportzwiki.