इस आईपीएल में अभी तक अंपायरिंग का स्तर बहुत ही खराब रहा हैं. शुरू से ही इस आईपीएल में अंपायरों ने बहुत ही गलतियाँ की हैं. चाहे वो मुंबई और बैंगलोर के मैच में हुआ नो बॉल प्रकरण हो या अन्य कई छोटी छोटी गलती भी होती रहीं हैं.
चेन्नई के गेंदबाजो ने की शानदार गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. राजस्थान रॉयल्स की टीम के तरफ़ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. राजस्थान रॉयल्स की तरफ़ से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाये. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाये. चेन्नई के गेंदबाजो ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और राजस्थान की पारी को कम रनों पर रोक दिया.
एक बार फिर हुई मैच में खराब अंपायरिंग

इस पूरे आईपीएल में अभी तक अंपायरिंग का स्तर बहुत खराब रहा हैं. इस मैच में भी अंपायरों ने बहुत ही खराब अंपायरिंग की. चेन्नई को जब जीत के लिए 3 गेंद पर 8 रनों की जरुरत थी उस समय गेंदबाज बेन स्टोक्स ने नो बॉल डाली जिसे अंपायर ने नो बॉल करार भी दिया लेकिन दूसरे अंपायर के मना करने पर अंपायर ने अपना फैसला बदल दिया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतर आये और अंपायरों से बात करने लगे. धोनी को देखकर लग रहा था की वो अंपायर से खुश नहीं हैं.
धोनी और रायडू ने टीम को दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बहुत ही ख़राब हुई और मात्र 10 रनों पर 3 विकेट गँवा दिया. जिसके बाद पॉवरप्ले के आख़िरी ओवर में चौथा विकेट गंवाने के बाद 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 24 रन बनाये. लेकिन उसके बाद धोनी और रायडू ने टीम को संभला और जीत के करीब ले गयें. रायडू ने इस मैच में 57 रन और धोनी ने 58 रन बनाये. इस मैच को चेन्नई ने 4 विकेट से जीत लिया.
यंहा देखें वीडियो
video-star sports
dhoni-dhoni pic.twitter.com/mYe7yoVziB— Dhoni Fan (@mscsk7) April 11, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post WATCH : खराब अंपायरिंग देख कैप्टन कुल को आया गुस्सा, अंपायर को फटकार लगाने डगआउट छोड़ पहुंचे मैदान पर appeared first on Sportzwiki.