Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: रोहित शर्मा की जगह अपना पहला आईपीएल खेल रहे सिद्धेश लाड ने लगाया पहली ही गेंद पर छक्का, देखने लायक था हिटमैन का रिएक्शन

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अभी तक ये आईपीएल अच्छा गया हैं. मुंबई ने अभी तक 5 मैच खेलें हैं. जिनमे से मुंबई की टीम ने 3 मैच में जीत दर्ज की हैं. मुंबई इंडियंस आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेल रही हैं. जिसमे उसके नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं.

रोहित शर्मा के स्थान पर खेल रहे हैं सिद्दार्थ लाड

पंजाब के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान दायें पैर के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल रहे हैं. रोहित शर्मा को ये चोट मैच के एक दिन पहले अभ्यास सत्र में लगी थी.

रोहित के टीम में ना होने के कारण मुंबई की टीम ने इस मैच में मुंबई के लिए रणजी खेलने वाले और कई सत्र से टीम का हिस्सा रहें सिद्दार्थ लाड को आईपीएल पर्दापण करने का मौका दिया. सिद्दार्थ ने इस मैच में अपनी पहली गेंद पंजाब के अंकित राजपूत की खेली और उसे छक्के तक भी पंहुचा दिया.

मुंबई के लिए खेल रहें सिद्दार्थ लाड ने 13 गेंद खेलकर 15 रन बना कर मोहम्मद शमी के शिकार बने. आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले सिद्दार्थ पूरे आईपीएल में पहले बल्लेबाज भी बने . सिद्दार्थ के इस छक्के को देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे रोहित शर्मा बहुत ही खुश हो गये.

इस मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाये

इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की जगह किरोन पोलार्ड को टीम का कप्तान बनाया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 197 रन बनाये. पंजाब को इस मैच में क्रिस गेल और केएल राहुल ने शानदार पारी खेली.

गेल ने इस मैच 63 रन और राहुल ने शानदार 100 रन बनाये. मुंबई की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 135 रन बनाये हैं.

एक ही कोच से सीखे हैं रोहित और सिद्दार्थ

आक्रामक बल्लेबाज रोहित शर्मा और पर्दापण करने वाले सिद्दार्थ लाड एक ही कोच से क्रिकेट सीखते थे. सिद्दार्थ लाड के पिता दिनेश लाड ही इन दोनों खिलाड़ियों के कोच रहें हैं. अब देखना है की क्या रोहित शर्मा की तरह सिद्दार्थ लाड भी भारतीय टीम का हिस्सा बन पाते हैं या अन्य खिलाड़ियों की तरह सिर्फ़ आईपीएल में ही स्टार बन कर रह जाते हैं.

यहाँ देखें वीडियो

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post WATCH: रोहित शर्मा की जगह अपना पहला आईपीएल खेल रहे सिद्धेश लाड ने लगाया पहली ही गेंद पर छक्का, देखने लायक था हिटमैन का रिएक्शन appeared first on Sportzwiki.