Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : उथप्पा के आउट होने पर कोहली ने किया कुछ ऐसा, जो उन्हें नहीं देता शोभा

आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल 2019 का 17वां लीग मुकाबला बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच का टॉस केकेआर की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाये. इस लक्ष्य को केकेआर की टीम ने आंद्रे रसेल की तूफानी पारी के दम पर केकेआर की टीम ने इस मैच को 19.1 ओवर में 5 विकेट रहते जीत लिया था.

उथप्पा के आउट होने पर कोहली ने दिखाया था अपना जोशीला अंदाज 

इस मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना भी देखने को मिली है. दरअसल, जब 9.5 ओवर में पवन नेगी ने रॉबिन उथप्पा को आउट किया, तो आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का एग्रेशन देखने लायक था. विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा के आउट होने पर हद से ज्यादा जोश में आ गए थे.

उन्होंने उथप्पा के विकेट पर ऐसा एग्रेशन दिया था, जो केकेआर के प्रशंसकों को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. वह उथप्पा के आउट होने के बाद कई तरह के अपशब्द बोलने लगे और अपने हाथ आगे करके हद से ज्यादा खुश हो गये.

यहाँ देखें उथप्पा के विकेट पर कोहली का एग्रेशन 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा का विकेट मिलने से हद से ज्यादा जोश में आ गये और अपने जोशीले अंदाज में उनके मुंह से कई तरह के अपशब्द निकलने लगे.

वैसे विराट कोहली का यह एग्रेशन पहली बार प्रशंसकों को देखने के लिए नहीं मिला था. इससे पहले भी विराट कोहली कई बार ऐसे रिएक्शन दे चुके हैं. हालाँकि, उन्हें हद से ज्यादा एग्रेशन मैदान पर शोभा नहीं देता हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post WATCH : उथप्पा के आउट होने पर कोहली ने किया कुछ ऐसा, जो उन्हें नहीं देता शोभा appeared first on Sportzwiki.