Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH : डेविड वार्नर के आउट होते ही दिखा सौरव गांगुली का पुराना अवतार, चिल्ला कर मनाने लगे जश्न

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक ये आईपीएल बहुत अच्छा गया हैं. दिल्ली की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में 8 मैच खेलें हैं. जिनमें से 5 मैच में जीत दर्ज की हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आज सनराइजर्स हैदराबाद को हैदराबाद में ही 10 रनों से हरा कर अपनी पाचवीं जीत दर्ज की है. सौरव गांगुली अपनी टीम के इस प्रदर्शन से खुश दिखे.

पहले बल्लेबाजी करके दिल्ली ने बनाये 155 रन

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेलें जा गये इस मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम की इस मैच में खराब शुरुआत की और दोनों ओपनर सिर्फ मात्र 20 रन पर पवेलियन लौट गये.

कॉलिन इंग्राम की जगह इस मैच में खेल रहें कॉलिन मुनरो ने इस मैच में शानदार 40 रनों की पारी खेलीं. इसके अलावा दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर के 45 और ऋषभ पंत 23 रनों के मदद से 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाये.

वार्नर के आउट होते ही सौरव गांगुली हुए खुश

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बहुत अच्छी हुई और पहले विकेट के लिए डेविड वार्नर और जॉनी बैरेस्टो के बीच 72 रनों की पार्टनरशिप हुई लेकिन उसके बाद हैदराबाद की टीम ने खराब बल्लेबाजी की और मात्र 116 रनों पर आलआउट हो गयी.

इस मैच में वार्नर ने फिर एक बार धीमी पारी खेली. वार्नर जब 47 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेलकर कगिसो राबाडा की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच थमा कर आउट हुए तो दिल्ली की डगआउट में बैठे टीम के सलाहकार सौरव गांगुली खुश हो गयें और जश्न मनाने लगे.

लगातार तीसरी जीत दर्ज की दिल्ली की टीम ने

अच्छी शुरुआत के बाद लक्ष्य से भटके दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार वापसी की हैं और लगातार 3 जीत दर्ज की हैं. इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम ने आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स के बाद दुसरे स्थान पर पहुच गयीं हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स को अगला मैच 18 अप्रैल को अपने घर में मुंबई इंडियंस से खेलना हैं.

यंहा देखें वीडियो

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post WATCH : डेविड वार्नर के आउट होते ही दिखा सौरव गांगुली का पुराना अवतार, चिल्ला कर मनाने लगे जश्न appeared first on Sportzwiki.