चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी तक ये आईपीएल बहुत ही शानदार गया हैं. टीम ने अभी तक 5 मैच खेला है और जिनमें में उनको 4 मैच में जीत मिली हैं. 1 मैच में जो हार मिली हैं वो उसको मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके ही मैदान पर मिली थी. चेन्नई ने आज भी किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से हराया.
चोट से जूझ रही हैं चेन्नई की टीम

पिछले आईपीएल की तरह इस बार भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने खिलाड़ियों के चोट से जूझ रहीं हैं. आईपीएल शुरू होने के पहले ही टीम ने अपने मुख्य तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी को गँवा दिया था.
अब 4 मैच होने के बाद टीम के स्टार आलराउंडर डवेन ब्रावो भी चोट के कारण 2 हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गये हैं. डेविड विली जैसे खिलाड़ी भी इस आईपीएल में टीम के साथ नहीं जुड़ पाए.
चेन्नई की टीम ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था जिसको चेन्नई के बल्लेबाजो ने बिना विकेट गंवाए 55 रन बना लिए थे.
धोनी ने किया रन आउट पर विकेट की बेल ही नहीं गिरी

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस ने शानदार 54 रन बनाये. अंत के ओवरो में चेन्नई के कप्तान धोनी और रायडू ने तेजी से रन बना कर चेन्नई की पारी को 160 रनों तक पहुचाया.
धोनी ने इस मैच में 37 रनों की नाबाद पारी खेली. रायडू ने भी 21 रन बना कर अपने कप्तान का अच्छा साथ दिया. जिसके पंजाब ने शुरू में ही अपने विकेट गँवा दिए. जिनमे गेल और मंयक जैसे खिलाड़ी का विकेट भी था.
इन दोनों के जाने के बाद राहुल और सरफराज खान ने पंजाब के लिए अच्छी पार्टनरशिप की. पारी के 13वें ओवर में जड़ेजा की गेंद पर राहुल अच्छे से खेल नहीं पाए पर रन लेने के दौड़ गये. जिसके बाद धोनी ने बॉल को स्टंप पर फेंकी जो स्टंप में लगी पर उसके गिल्लियाँ नहीं गिरी. जिसके बाद भी पंजाब को इस मैच में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
यंहा देखे वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) April 6, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WATCH : धोनी ने स्टंप पर मारी गेंद, क्रीज से बाहर होने के बाद भी नहीं आउट हुए राहुल appeared first on Sportzwiki.