इंटरनेट डेस्क। 30 मई से इंग्लैंड वेल्स में क्रिकेट के महाकुंभ विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए सभी अभी से तैयारियों में लग गई है। आईसीसी विश्व कप के लिए सभी टीमें इस समय अपनी अपनी टीमों की घोषणा करने में लगी है। इसी बीच आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी गुरूवार को आईसीसी विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
आईसीसी के 12वें विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी सरफराज अहमद को सौंपी गई है। वहीं, पाकिस्तान की विश्वकप टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हुए। मोहम्मद आमिर कई समय से खराब फॉर्म से जुझ रहे है। ऐसे में उनको ये सजा भुगतनी पड़ी। मोहम्मद आमिर के अलावा आसिफ अली भी विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि वह इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। पाकिस्तान की टीम विश्वकप से पहले इंग्लैंड के साथ पांच वनडे और एक टी20 मैच खेलेगी।
साथ ही आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर और आसिफ अली को विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली। लेकिन दोनों खिलाड़ियों को स्टैंड बाई खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। साथ ही टीम में अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को शामिल किया गया है। पाकिस्तान की टीम 3 जून को इस महाकुंभ का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी।
विश्व कप के लिए पाकिस्तानी 15 सदस्यीय टीम : सरफराज अहमद (कप्तान व विकेटकीपर), आबिद अली, बाबर आजम, शोएब मलिक, हारिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, हसन अली, फहीम अशरफ, शाहीन शाह आफरीदी, फखर जमान, इमाम उल हक, जुनैद खान और मोहम्मद हसनैन, शादाब खान।
Herald