Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WC 2019: पंत और रायडू के बाद अब इन दो दिग्गज खिलाड़ियों को भी मिली स्टैंड बाई में जगह, एक नाम चौंकाने वाला

इंटरनेट डेस्क। विश्व कप शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीम 12वें विश्व कप के लिए ​टीम की घोषणा करती हुई नजर आ रही है। आईसीसी विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी भारतीय 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। आपको बता कि भारतीय टीम 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने इस महाकुंभ का आगाज करेगी।

15 सदस्यीय टीम की घोषणा में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को न चुने अब चयनकर्ताओं को काफी नाराजगी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में चयनकत्ताओं ने हाल ही में ऋषभ पंत, अंबाती रायडू और नवदीप सैनी को स्टैंड बाई खिला​ड़ी के तौर पर शामिल किया है। इसी बीच बोर्ड ने विश्व कप के लिए दो और खिलाड़ियों को स्टैंड बाई सूची में शामिल कर लिया है।

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार बोर्ड ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल को भी स्टैंड बाई खिलाड़ी के तौर पर शामिल कर लिया है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार अब स्टैंड बाई के रूप में पांच खिलाड़ी हो गए है। ऋषभ पंत, अंबाती रायडू, नवदीप सैनी, इशांत शर्मा और अक्षर पटेल वो खिलाड़ी है जो स्टैंड बाई के रूप में नजर आएंगे। इसी बीच आपको बता दें कि इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए स्टैंड बाई के लिए सिर्फ पांच में से एक खिलाड़ी नवदीप सैनी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे। बाकी चारों खिलाड़ियों को तैयार रहना होगा जब टीम को जरूरत पड़ेगी तो इंग्लैंड जाना होगा।

विश्व कप के लिए 15 भारतीय सदस्यीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।



Herald