इंटरनेट डेस्क। इस समय भारत में आईपीएल के 12वें सीजन का बुखार क्रिकेट फैंस पर चढ़ा हुआ है। भारत में खेली जा रही इस छोटे फॉर्मेट की क्रिकेट प्रतियोगिता में दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ि हिस्सा ले रहे है। इसी बीच आपको बता दें कि आईपीएल खत्म होने के बाद विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में होने जा रहा है।
आपको बता दें कि इंग्लैंड में 30 मई से क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। जिसके लिए अभी सभी देशों के बोर्ड 15 सदस्यीय टीम की घोषणा में लगे हुए है। इसी बीच अब खबर मिल रही हैं कि अफगानिस्तान ने भी विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान टीम की कमान हाल ही कप्तान बनेगुलाबदीन नायब को सौंपी गई है।
विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद शहजाद जैसे शानदार खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है। लेकिन 2015 के विश्व कप में अफगानिस्तान टीम को एकमात्र जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज शापूर जादरान को टीम में शामिल नहीं किया गया है। साथ ही लगभग तीन साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हामिद हसन को भी विश्व कप टीम में जगह मिली है। आपको बता दें कि अफगाानिस्तान 1 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। विश्व कप के 12वें सीजन के लिए न्यूजीलैंड की टीम पहली टीम हैं जिसने विश्व कप टीम का चयन का ऐलान किया है।
विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय अफगान टीम : गुलबदीन नायब (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, मुजीब उर रहमान, हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, हामिद हसन, दवालत जादरान, असगर अफगान, समीउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नबी, राशिद खान, आफताब आलम और नूर अली जादरान।
Herald