Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कुक ने बताया ये टीम जीतेगी विश्व कप

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी क्रिकेट का महाकुंभ इस साल 30 मार्च से इंग्लैंड में शुरू होने वाला है। इस समय सभी टीमें विश्वकप जीतने के लिए मैदान में मेहनत करती हुई नजर आ रही है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व आक्रामक कप्तान एलिस्टर कुक ने आगामी विश्वकप के लिए अपनी टीम चुन ली है।

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज एलिस्टर कुक ने बताया कि इस बार इंग्लैंड के पास विश्व कप जीतने का बेहतरीन मौका है। क्योंकि क्रिकेट का महाकुंभ इंग्लैंड में ही आयोजित होने वाला है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम को घरेलू मैदान और दर्शकों का भरपूर फायदा मिलेगा। इंग्लैंड की टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। साथ ही वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड नंबर वन पायदान पर काबिज है और इस समय इयोन मोर्गन की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी भी है। अगर इंग्लैंड की टीम ये विश्वकप जीतती है तो उनका ये पहला विश्वकप होगा।

इंग्लैंड की टीम इस महाकुंभ का आगाज अपने घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी। आपको बता दें कि इस बार इंग्लैंड में ये 12वां विश्वकप खेला जाने वाला है। 12वें विश्वकप में कुल 10 टीमें इस बार एक दूसरे से​ भिड़ेगी। इन 10 टीमों में से टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 12वें विश्वकप का फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसी के साथ आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने विश्वकप के लिए अपने 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। अभी तक न्यूजीलैंड की टीम ने विश्वकप के लिए टीम की घोषणा की है।



Herald