Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019 : कुलदीप यादव ने ढूंढ निकाली रसेल की ये बड़ी कमजोरी

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन में इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल का बल्ला जमकर विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहा है। आंद्रे ने इस सीजन में कई अहम मुकाबलों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।

RR के खिलाफ मैच से पहले कैप्टन कूल नजर आएं इस निराले अंदाज में, अंदर देखें तस्वीरें

इसी बीच टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने रसेल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कुलदीप यादव ने कहा कि आंद्रे रसेल की कमजोरी मैने पकड़ी ली है और आंद्रे रसेल की ये बड़ी कमजोरी इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्वकप में काम आएंगी। कुलदीप यादव ने बताया कि आंद्रे रसेल घूमती हुई गेंदों के सामने बहुत कमजोर नजर आते है। वो टर्न लेती गेंदों पर खुलकर शॉट नहीं खेल पाते है। उनकी इस कमजोरी का विश्वकप में फायदा उठाया जा सकता है।

इस शानदार कैप्शन के साथ रणवीर सिंह ने शेयर किया फिल्म 83 का फर्स्ट लुक

आपको बता दें कि भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल आईपीएल के 12वें सीजन में एक ही टीम यानी की कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मैदान में अपने जलवे बिखेरते हुए नजर आ रहे है। आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले हैं और तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। आपको बता दें कि 30 मई से इंग्लैंड में विश्वकप का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने इस महाकुंभ का आगाज 5 जून का साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलकर करेगी।



Herald