इंटरनेट डेस्क। इस समय छोटे फॉर्मेट की क्रिकेट प्रतियोगिता आईपीएल का नशा क्रिकेट फैंस के सिर चमकर बोल रहा है। धीरे धीरे अब आईपीएल 12 का रोमांच बढ़ने लगा है। इस आईपीएल में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन करता हुआ नजर आ रहा है और अपनी टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दे रहा है। आईपीएल खत्म होने के बाद क्रिकेट के महाकुंभ विश्व कप का आगाज होगा।
इसी बीच आपको बता दें कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप के लिए सभी टीमें अपने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करने में लगी हुई है। इसी बीच मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 15 अप्रैल को आगामी विश्व कप के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर सकती है।
इसी बीच आईपीएल के 12वें सीजन में कई खिलाड़ी विश्वकप टीम में शामिल होने के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन हाल ही में बीसीसीआई के एक बयान से इन खिलाडिय़ों का दिल टूट गया है। भारतीय चयन समिति के प्रमुख प्रसाद ने उन खिलाडिय़ों का सपना तोड़ दिया है जो आईपीएल 12 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप टीम में शामिल होना चाहते हैं। प्रसाद ने कहा कि विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन में उनकी समिति के सदस्य आईपीएल के प्रदर्शन को नहीं देखा जाएंगा। प्रसाद के इस बयान से मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी युवराज सिंह और सीएसके के सुरेश रैना सहित कई खिलाड़ियों का दिल टूट गया। आपको बता दें कि भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी।
Herald