Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup से पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, IPL प्रैक्टिस सेंशन के दौरान घायल हुआ ये स्टार खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का रोमांच इस समय सिर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल खत्म होने के बाद क्रिकेट के फैंस फिर क्रिकेट का महाकुंभ विश्व कप का बुखार चढ़ जाएगा। विश्व कप का आगाज 30 मई से होने वाला है। जिसके लिए अभी से सभी क्रिकेट टीम तैयारियों में लग गई और विश्वकप के लिए खिलाड़ियों की घोषणा करने में लगी है।

इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी 15 अप्रैल को विश्व कप के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर सकती है। इसी बीच अब खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करने में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार टीम के उपकप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा चोटिल हो गए है।

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान पैर की मांसपेशियों में ​खिंचाव के कारण मैदान पर दर्द से पीड़ित नजर आएं। जिसके कारण रोहित शर्मा कुछ दूर चलकर मैदान पर लेट गए। उसके बाद फीजियो आए और रोहित को मैदान के बाहर ले गए। लेकिन मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार रोहित इस दौरान ड्रेसिंग रूम में बिना किसी सहारे के अपने आप चलकर गए।

आपको बता दें कि आज मुंबई इंडियंस का किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मुकाबला है और अभी तक रोहित शर्मा की चोट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई हैं कि वो आज पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरेंगे या नहीं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम इस समय पांच मैचों में तीन जीत के साथ पांचवें स्थान पर है।



Herald