इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम का इंग्लैंड में खेले जाने वाले 12वें विश्व कप के लिए टीम का चयन हो गया है। इस बार चुनी गई विश्व कप टीम में कई भारतीय खिलाड़ियों का ये पहला विश्व कप होगा। टीम इंडिया में केएल राहुल, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल सहित कई खिलाड़ी अपना पहला विश्व कप खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे।
इसी बीच आपको बता दें कि विश्वकप में चयन हुए खिलाड़ी केएल राहुल इस समय आईपीएल के 12वें सीजन में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभा रहे है। केएल राहुल ने कल रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान तो दिया ही साथ ही एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाबी हासिलकी।
आपको बता दें कि केएल राहुल ने रॉयल्स के खिलाफ 47 गेंदों पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और एक शानदार रिकॉर्ड बनाया। केएल राहुल पंजाब की ओर से आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले केएल राहुल पंजाब के आठवें बल्लेबाज बने। लोकेश राहुल ने केवल 23 मैचों के दौरान यह मुकाम हासिल किया। वैसे पंजाब की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श हैं। वह इस टीम की ओर से 69 पारियों में 2477 रन बना चुके हैं। आपको बता दें कि पंजाब की टीम इस सीजन में 9 मैचों में से 5 मैच जीत चुकी है और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
Herald