इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड में खेले जाने वाले 12वें विश्व कप के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। 15 सदस्यीय टीम में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज केएल राहुल को शामिल किया गया गया। इसी बीच हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर विश्व कप से पहले महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर न्यायाधीश ने जुर्माना लगाया है।
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार भारत के इन दोनों स्टार खिलाड़ियों पर न्यायाधीश डीके जैन ने शनिवार को 20-20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें से 10 लाख रूपये शहीद हुए अर्धसैनिक जवानों की पत्नियों को दिया जाएगा तो वहीं 10 लाख रुपये भारत के ब्लाइंड क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए फंड किया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों को ये राशि 4 सप्ताह के अंदर जमा करानी होगी। अगर दोनों स्टार खिलाड़ी ये राशि तय समय सीमा ने जमा नहीं कराते तो बीसीसीआई इस राशि को उनकी मैच फीस में से काट सकती है।
इसी के साथ अब हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल पर इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। न्यायाधीश ने अपने निर्देश के साथ ही ये बताया कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल इस मामले में पहले ही इस टिप्पणी के लिए अस्थायी निलंबन झेल चुके हैं और वह इसके लिए लिखित माफी भी मांग चुके है, इसलिए दोनों क्रिकेटरों पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
आपको बता दें कि छोटे पर्दे के शो कॉफी विद करन में हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद दोनों खिलाडियों का सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। इस मामले के कारण दोनों खिलाड़ियों का निलंबन का सामना करना पड़ा था।आपको बता दें कि इस समय हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस और केएल राहुल किंग्स इंलेवन पंजाब की ओर से आईपीएल के 12वें सीजन में मैदान में नजर आ रहे है।
Herald