Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर वाले पहले क्रिकेटर विराट कोहली

नई दिल्ली
क्रिकेट भारत में जितना लोकप्रिय है उतने ही लोकप्रिय क्रिकेटर भी हैं। अभिनेताओं और नेताओं के साथ क्रिकेटरों को भी सोशल मीडिया में बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं और विराट कोहली की फैन फॉलोइंग का तो जवाब ही नहीं। वह सोशल मीडिया पर 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ नंबर वन क्रिकेटर बन गए हैं।

दरअसल फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम मिलाकर विराट कोहली के 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। उनको फेसबुक पर 33.5 करोड़, ट्विटर पर 29.5 करोड़ और इंस्टाग्राम पर करीब 37 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। क्रिकेट दुनिया में फुटबॉल या टेनिस की तरह लोकप्रिय नहीं है फिर भी उनके इतने फॉलोअर होना बड़ी बात है।

ट्विटर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सबसे ज्यादा 7.7 करोड़ फॉलोअर हैं। इसके बाद फुटबॉल खिलाड़ी नेय्मर जूनियर का नंबर आता है। उनके ट्विटर पर 4.3 करोड़ फॉलोअर हैं। बता दें कि कोहली सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और वह अपने फॉलोअर्स का आभार भी जताते रहते हैं।

अगर फेसबुक फॉलोअर्स बात करें तो यहां रोनाल्डो को 12.2 करोड़ फॉलोअर हैं। इसके बाद मेसी के 8.9 करोड़ फॉलोअर हैं। फेसबुक पर कोहली सबसे ज्यादा फॉलोअर रखते हैं और इसके बाद सचिन का नंबर आता है। सचिन तेंडुलकर को फेसबुक पर 2.8 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम पर भी रोनाल्डो के ही सबसे ज्यादा फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर कोहली को 3.3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं तो वहीं सचिन 1.47 करोड़ फॉलोअर्स के साथ काफी पीछे हैं। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी हैं जिनके 1.3 करोड़ फॉलोअर हैं।