Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 महीने पहले की तुलना में अब बेहतर स्थिति में : फिंच

साउथैम्पटन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि पिछले साल की नाकामी और गेंद से छेड़खानी प्रकरण को भुलाकर टीम अब 10 महीने पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की विश्व कप की तैयारी बेहतरीन है और उसने इंग्लैंड तथा श्री लंका के खिलाफ दोनों अभ्यास मैच जीते। फिंच ने श्री लंका को प्रैक्टिस मैच में 5 विकेट से हराने के बाद कहा, ‘हम 10 महीने पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं । यह अच्छी बात है कि हर जगह के लिए हमारे पास विकल्प हैं।’ 

पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बदतर स्थिति में था जब गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर प्रतिबंध लग गया था । फिंच ने कहा, ‘हम एक मई से साथ खेल रहे हैं और अपने बेसिक्स पर पूरा फोकस है।’